पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बनाई जगह
पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर दमदार जीत
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में जगह बना ली है. सिडनी में हुए मुकाबले में पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर 7 विकेट से दमदार जीत हुई. यह तीसरी बार है जब पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है और अब उसकी नज़र अपने दूसरे खिताब पर होगी. गुरुवार को भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल से तय हो जाएगा कि 13 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान किससे भिड़ेगा
























