
पाकिस्तान नही आ रहा है बाज, फिर पंजाब मे ड्रोन मिलने से मचा हडकंप
अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा आज फिर भारत पाक सीमा के नजदीक खेत मे क्षतिग्रस्त पाकिस्तानी ड्रोन मिलने से हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती गांव शाहपुर गोराया मे गेंहू की कटाई करते हुए किसान को खेतों मे क्षतिग्रस्त एक टूटा हुआ ड्रोन पड़ा मिला। किसान द्वारा सूचित करने पर पुलिस के काऊंटर इंटैलीजैंस विंग ने यह ड्रोन अपने कब्जे मे लिया तथा अज्ञात आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्योंकि ड्रोन के साथ लाया गया समान किसने उठाया तथा कहा गया इसकी जांच की जानी भी जरूरी है। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों तथा पुलिस ने एक बार फिर सर्च अभियान चलाया है।























