पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार
चंडीगढ़, 9 मई (विश्ववार्ता) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. इमरान खान की पार्टी पीटीआई की नेता मुसर्रत चीमा ने ट्ववीट कर दावा किया कि वे लोग इमरान खान को टॉर्चर कर रहे हैं।
इमरान की गिरफ्तारी उनकी उस लाहौर रैली के बाद हुई है जिसमें उन्होंने सेना पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने अपनी रैली में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर निशाना साधा था।