
पहले रोमांचक वार्मअप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
तेज गेंदबाज शम्मी ने आखिरी ओवर मे पलटा मैच का पासा
जानिये शमी के आखिरी ओवर का रोमांच
चंडीगढ,17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वल्र्ड कप के प्रैक्टिस मैच में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने 33 गेंदों में 57 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। जवाब में डेथ ओवर्स में भारत की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदलौत ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।
20वें ओवर में मोहम्मद शमी पहली बार गेंदबाजी के लिए आए। उन्हें 11 रन बचाने थे। सामने पैट कमिंस और जोश इंगलिस थे।
पहली गेंद पर शमी ने दो रन दिए।
दूसरी गेंद पर फिर दो रन बने।
तीसरी गेंद पर कमिंस ने शॉट खेला। इस पर बाउंड्री पर कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका।
चौथी गेंद पर एश्टन एगर रन आउट हुए।
पांचवीं गेंद पर शमी ने जोश इंगलिस ने को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया।
इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने केन रिचर्डसन को क्लीन बोल्ड किया।























