
पहली बार कोई पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा में नहीं होगा मौजूद
16वीं पंजाब विधानसभा का पहला सत्र शुरू
पहली बार विधानसभा की सीढिय़ां चढ़ेंगे 90 विधायक, इनमें से अधिकतर आप से
पढ़ें, और कौन से बड़े चेहरे होंगे गैर हाजिर
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का आज पहला दिन है. सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों को आज शपथ दिलाई जाएगी। इस सत्र की खास बात यह है कि ऐसा पहली बार होगा जब पंजाब के दिग्गज नेता विधानसभा नहीं पहुंच पाए हैं। चुनाव लडऩे वाले चार पूर्व मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और राजिंदर कौर भट्टल में से कोई भी जीत नहीं पाया है। इसके अलावा पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और अकाली नेता श्री बिक्रम मजीठिया भी इस बार विधानसभा में नहीं पहुंचे।
सबसे ज्यादा विधायक आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 92 में से 82 विधायक पहली बार विधानसभा की सीढ़ी चढ़ेंगे. कांग्रेस के पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह और बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर मजीठिया समेत कुल 90 विधायक पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं.























