उम्मीद जताई जा रही है कि न्य इतिहास इसी सप्ताह बन जायेगा। पंजाब से सम्बन्ध रखने वाले दम्पति विवेक पूरी था उनकी धर्मपत्नी अर्चना पूरी दोनों एक साथ हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे। इस से पहले इतिहास बना था कि भाई बहन ने एक साथ हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी और इस इतिहास का श्रेय भी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को ही जाता है। हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाले एस डी आनंद और उनकी बहन किरण आनंद एक साथ हाई कोर्ट के जज रहे हैं परन्तु ऐसा पहली बार होगा जब कोई पति-पत्नी एक साथ एक ही हाई कोर्ट में जज के रूप में कार्य करेंगे। श्री पुरी व उनकी पत्नी दोनों ने ही जज बनने का सफर वर्ष 1991 में शुरू किया था। भाग्य वश दोनों ही सुपीरियर जूडिशरी में वर्ष 2001 में आए और अब दोनों एक साथ हाई कोर्ट के न्यायधीश बनने जा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को 6 और जज मिल जायेंगे। इन में 3 हरियाणा और 3 पंजाब के जिला एवं सत्र न्यायधीशों के नाम शामिल हैं। कुरुक्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायधीश संत प्रकाश भी हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे।