पटियाला के दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा में गोली मारकर हत्या की गई महिला का किया गया अंतिम संस्कार
चंडीगढ़, 16 मई (विश्ववार्ता) पंजाब में पटियाला के दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में गोली मारकर हत्या की गई महिला कुलविंदर कौर का देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। वह असमानपुर की रहने वाली थी। कुलविंदर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी।
बतां दे कि पंजाब के पटियाला स्थित एक गुरुद्वारे में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि महिला गुरुद्वारा परिसर में शराब पी रही थी। हत्या का आरोप गुरुद्वारे में मौजूद निर्मलजीत सिंह पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई थी।