
पंजाब CM भगवंत मान ने अपने आपको कहा मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आपको मुख्यमंत्री की जगह दुख मंत्री कहा। सीएम मान ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य हैं कि वह लोगों के दुख सुने और उन्हें दूर करे। इसलिए एक मुख्यमंत्री को असल में दुख मंत्री होना चाहिए। बतादें कि, यह पहली बार नहीं हैं कि जब सीएम मान ने मुख्यमंत्री को दुख मंत्री कहा हो। वह पहले भी ऐसा कह चुके हैं।























