पंजाब CM भगवंत मान कल राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का अमृतसर एयरपोर्ट पर करेगे स्वागत
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्व वार्ता)़ देश राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू कल पंजाब की यात्रा पर है सुबह 11बजे सीएम मान और अन्य नेता अमृतसर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति अमृतसर स्वर्ण मंदिर श्री हरमिन्दर साहिब में मत्था टेकेंगे। द्रौपदी मूर्मू मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जलियाँवाला बाग़ जाएँगी। वह भारत की आज़ादी की लड़ाई में शहीदों को नमन करेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति श्री दुर्गियाना मंदिर में दर्शन करके भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल जाएंगी और शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति मूर्मू दिल्ली वापसी के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना होंगी।