
पंजाब-हरियाणा सीएम आवास पर मिले जिंदा बम को आर्मी ने लिया कब्जे मे
इंडियन आर्मी बिना डिफ्यूज किये अपने साथ ले गई
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा सीएम आवासो के कुछ ही दूर मिले स्थित राजेंद्रा पार्क में मिले जिंदा बम शेल को सेना बिना डिफ्यूज किये अपने साथ ले गई है। हालांकि पहले रोबोट की मदद से बम शेल को मौके पर ही डिफ्यूज करने की कोशिश की गई लेकिन बाद में सेना ने अपना फैसला बदल दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान में होगी। चंडीगढ़ पुलिस, सिविल डिफेंस और सेना का संयुक्त अभियान करीब 22 घंटे चला।























