
पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का अनुमान
कई इलाकों मे हुई बारिश
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के अलग-अलग राज्यों में बारिश और ओले का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश कई राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड में कल यानी मंगलवार को भी ओलावृष्टि हो सकती है।























