पंजाब, हरियाणा व राजधानी चंडीगढ मे आज पड सकती है राहत की बंूदे
बढ़ती गर्मी से मिल सकती है राहत, किसानो के चेहरों पर आई रौनक
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है, बारिश से पंजाब व हरियाणा के किसानों के चेहरो पर रौनक आ गई है। अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है तो इससे गेहूं को संजीवनी मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश, जबकि एक मार्च को कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है।
वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब का पूर्वी मालवा क्षेत्र इससे अछूता रहेगा। पिछले 24 घंटो मे दिनभर मौसम गर्म रहा और होशियारपुर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों स्थानों का अधिकतम तापमान क्रमश: 30.1 और 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं फसलें भी गर्मी से हो रहे नुकसान से बचेंगी।