
पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवा हुए अदालत मे पेश
डी.सी. के आदेशों की उल्लंघना मामले में इन विधायको ने भी लगाई अदालत के सामने हाजिरी
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) : पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह संधवा कोरोनावायरस काल के दौरान डी.सी. के आदेशों की उल्लंघना करने के मामले में अन्य विधायक अदालत में पेश हुए। इसके अलावा मंत्री लालजीत भुल्लर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, चेयरमैन गुरदेव सिंह लाखना, चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा, विधायक दलबीर सिंह टौंग, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, विधायक कश्मीर सिंह सोहल अदालत में पेश हुए हैं।
करीब 3 साल पहले जिले में जहरीली शराब के कारण 100 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी। तब आप वर्करों, विधायकों द्वारा नैशनल हाईवे-54 पर स्थित जिला प्रशासनीय काम्पलैक्स के समक्ष धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया गया था। इसके कारण थाना सदर पुलिस ने आप विधायकों व वर्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं को लेकर 2 केस दर्ज किए थे।
माननीय अदालत में गवाह के तौर पर पेश हुए जांच अधिकारी पूरन सिंह की गवाही मुकम्मल की गई। दोनों केसों में अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 मई की तारीख तय की है।























