
पंजाब सीएम मान ने जालंधर में पंजाब आम्र्ड पुलिस हेडक्वार्टर में बांटे सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र
विपक्ष पर किया बडा पलटवार, कहा अब बिना सिफारिश के मिलती है नौकरी
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज जालंधर में पंजाब आम्र्ड पुलिस हेडक्वार्टर में नवनियुक्त 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटते हुए विपक्ष पर बडा पलटवार करते हुए कहा पंजाब पुलिस में राजस्थान व हरियाणा के युवाओं को भर्ती करने के विपक्ष के आरोप पर मान ने कहा कि ये 95 फीसदी पंजाबी हैं। 31 हरियाणा व चार राजस्थान के हैं लेकिन वह पंजाबी से दसवीं पास है और पंजाबी परिवार हैं।
इस दौरान सीएम ने कहा कि आज से पहले ऐसे दिन आए ही नहीं कि बिना पैसा व सिफारिश नौकरी मिल जाए। लेकिन अब प्रतिभा चली है, पेन चला है। जो टेस्ट पास कर गया, वह पुलिस परिवार का हिस्सा बन गया। पहले टेस्ट पास कर लेते थे लेकिन मंत्री की सिफारिश के बिना नौकरी नहीं मिलती थी। अब मामा-चाचा की सिफारिश बंद है। अब तो टीवी से पता चलता है कि मुझे नौकरी मिल गई है। मान ने कहा कि हम कैप्टन अच्छे बना रहे हैं। उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से कहा कि टीम आप चुनो, मुझे परिणाम चाहिए।























