
पंजाब सीएम मान ने गणतंत्र दिवस पर बंठिडा वासियों को दिया बडा तोहफा
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय धवज फहराया। सीएम मान ने यहां पहला डिजिटल बस स्टैंड बनवाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, करोड़ों की लागत से बठिंडा में अर्बन स्टेट बनाया जाएगा।
आपको बता दें कि इस सीएम मान के यहां तिरंगा फहराने के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा के इंतजाम इस कदर किए गए कि समागम से पूर्व पूरी जांच के बाद ही अंदर दाखिल होने दिया गया। वहीं स्टेडियम के आसपास भी पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया। उन्होंने कहा कि बठिंडा को नया इलेक्ट्रॉनिक बसों और डिजिटल बस स्टैंड मिलेगा जो पंजाब में अपनी तरह का पहला बस स्टैंड होगा। इसके अलावा बठिंडा में 260 करोड़ की लागत से अर्बन 6 को बनाया जाएगा।























