
पंजाब सीएम मान की पूर्व सीएम चन्नी को चेतावनी
कल तक खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की जानकारी दें वरना, करेंगे बड़ा खुलासा
सीएम मान का बडा टवीट
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नही ले रही है। सीएम मान ने चन्नी को सरकारी नौकरी के बदले उनके भतीजे द्वारा खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की सभी जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर चेतावनी देते हुए कल दोपहर 2 बजे का समय दिया है। सीएम मान ने कहा कि अगर चन्नी 31 मई दोपहर 2 बजे तक जानकारी सार्वजनिक नहीं करते तो वह खुद जनता के सामने सारी जानकारी रख देंगे।
ਮਾਣਯੋਗ ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਜੀ ਆਦਰ ਸਹਿਤ ਤੁਹਾਨੂੰ ..31 ਮਈ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਆਪਣੇ ਭਤੀਜੇ-ਭਾਣਜੇ ਵੱਲੋਂ ਖਿਡਾਰੀ ਤੋਂ ਨੌਕਰੀ ਬਦਲੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗਣ ਬਾਰੇ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਨਤਕ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ …ਨਹੀਂ ਫੇਰ 31 ਮਈ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਮੈਂ ਫੋਟੋਆਂ…ਨਾਮ ਅਤੇ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਸਮੇਤ ਸਭ ਕੁਛ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖਾਂਗਾ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 25, 2023























