
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) आज पंजाब सीएम भगवंत मान जालंधर मे सिटी रेलवे स्टेशन से स्पैशल ट्रेन को हरी झंडी देंगे। डेरा सचखंड बल्ला के गद्दी नशीन संत निरंजन दास की अगुवाई में गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए वाराणसी जाने वाली स्पैशल ट्रेन को मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सिटी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। बतां दे कि पूरे देश मे गुरू रविादास जंयती 5 फरवरी को बडी ही धूमधाम से मनाई जा रही है।
बतां दे कि पंजाब सीएम के दौरे को लेकर जिले के डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने सिटी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और स्टेशन अधीक्षक हरिदत्त शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ स्टेशन के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे आयोजन के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वाहनों की पार्किंग, यात्रियों के लिए सुविधाएं, मंच, जलापूर्ति, साफ-सफाई, मैडीकल टीम, कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु भी समीक्षा की। इस मौके पर जी.आर.पी. और आर.पी.एफ. के अधिकारी भी मौजूद रहे थे।























