
पंजाब सीएम भगवंत मान व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पटियाला में की सीएम की योगशाला की शुरुआत
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज पटियाला मे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम की योगशाला की शुरुआत की। इस अवसर पर सांसद राघव चड्डा, चीफ सेक्टरी वीके जंजुआ, मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सहित पटियाला हल्के के विधायक स्टेज पर मौजूद रहे।
सीएम मान ने कहा राज्यसभा सासंद राघव चड्डा आज राज्यसभा में फसल के खराबे को लेकर केंद्र से विशेष पैकेज की मांग करके आए हैं। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार ने योग शालाओं का आगाज किया था जो लोगो के लिये लाभदायक साबित हो रही थी लेकिन रुत्र साहब ने उसे रोक दिया क्योंकि जो योजना दिल्ली सरकार को लाभ देती है उसे रुत्र साहब रोक देते है लेकिन पंजाब में हमे कौन रोकेगा हम यहां लोगों को लगातार लाभ देने का काम करते रहेंगे।























