
पंजाब सीएम भगवंत मान ने पटियाला को दी बडी सौगात, किया नवनिर्मित बस स्टैंड का उदघाटन
चंडीगढ़, 16 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला के नव निर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस बस स्टैंड से रोजाना 1500 बसें रवाना हो सकती हैं। यहां चार लिफ्ट लगी हैं। इस दौरान उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह समेत अन्य विधायक व नेता मौजूद हैं।























