
पंजाब सीएम भगवंत मान ने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं
पढिये क्या लिखा टवीट मे
चंडीगढ़ 22 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने देशवासियों को आज ईद की शुभकामनाएं दी। आज पूरे देश में ईद-अल-फितर का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने संयम और धैर्य के साथ रोजा रखा और शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार होते ही शनिवार की सुबह से नमाज अदा कर रहे हैं। शुक्रवार, 21 अप्रैल को रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज यानी अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की और शाम में इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार किया। शनिवार को पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।
ਈਦ-ਉੱਲ-ਫ਼ਿਤਰ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਅਵਸਰ ਮੌਕੇ ਦੇਸ਼-ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਚ ਵੱਸਦੇ ਸਮੂਹ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ…
ਅੱਲ੍ਹਾ ਸਭਨਾਂ ‘ਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਬੇਸ਼ੁਮਾਰ ਰਹਿਮਤਾਂ ਬਖ਼ਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ…ਈਦ ਮੁਬਾਰਕ! pic.twitter.com/KA9kost5co
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 22, 2023





















