
पंजाब सीएम भगवंत मान नववर्ष की इस तारिख को करेगें एनआरआई मामलों के विभाग की नई वेबसाइट लॉन्च
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान नववर्ष मे 3 फरवरी से एनआरआई बैठकें शुरू करेंगे। पंजाब सरकार 5 एनआरआई मीटिंग का आयोजन करेगी। एनआरआई मामलों के विभाग की नई वेबसाइट द http://nri.punjab.gov.in लॉन्च की गई है। सीएम ने कहा कि एनआरआई लोगों की समस्याओं के समाधान में वेबसाइट मदद करेगी। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबियों को सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। पंजाब सरकार एयरपोर्ट पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है।
साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी से एनआरआई पंजाब में मिलनी शुरू कर देंगे… विभाग से कहा गया कि एनआरआई की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पंजाब के वो इलाके भी दिखाए जाएं जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं.. साथ ही, हम पंजाबियों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रहे हैं…।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार एनआरआई के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के आगमन हॉल में एक ‘पंजाब सहायता केंद्र’ स्थापित करेगी। यह केंद्र 24ङ्ग7 काम करेगा और टर्मिनल पर एनआरआई और अन्य यात्रियों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगा। हवाई अड्डे पर उड़ानों के आगमन, अन्य उड़ानों, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और अन्य सुविधाओं के संबंध में सहायता प्रदान करेगा।























