
पंजाब सीएम भगवंत मान आज मुंबई के बिजनेसमैन से करेंगे मुलाकात
पंजाब में निवेश के लिए देंगे न्योता
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब सीएम भगवंत मान के नेतृव्य मे लगातार सूबे मे मील के पत्थर स्थापित करती जा रही है। आज पंजाब के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध उद्यमियों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मान आज निवेश के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख कंपनियों के प्रबंधकों के साथ मुलाकात करेंगे. वह प्रमुख सेक्टरों में रणनीतिक तालमेल के लिए प्रमुख कारोबारियों के साथ मुलाकात करेंगे.























