
पंजाब सीएम गणतंत्र दिवस पर आज बठिंडा मे करेगें ध्वजारोहण
आतंकी पन्नू की सीएम मान को धमकी के बाद पूरे पंजाब मे पुलिस का हाई अलर्ट
पढिये पंजाब राज्यपाल व अन्य मंत्री कहां कहां करेगे ध्वजारोहण
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) आज देश धूमधाम से गणतंत्र दिवस मना रहा है। वही पंजाब मे भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी जोर शोर से चल रही है। सूबे मे 26 जनवरी को लेकर पूरा हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी गोैरव यादव ने पूरे पंजाब मे सुरक्षा के कडे प्रंबध किये गये है। गणतंत्र दिवस पर पंजाब में आयोजित प्रोग्राम के मद्देनजर पुलिस विभाग सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने में जुटा है। आज पंजाब सीएम भगवंत मान पहली बार सरकार के सत्ता में आने पर गणतंत्र दिवस पर बठिंडा में ध्वजारोहण करेंगे, लेकिन इससे पहले सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सीएम मान को धमकी से बठिंडा पुलिस हाई अलर्ट पर है।
जालंधर में सूबे के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे। जबकि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां लुधियाना और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी तरनतारन में ध्वज फहराएंगे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा अमृतसर में, उच्च शिक्षा और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फाजिल्का में, सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर पटियाला, ऊर्जा व पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह गुरदासपुर में, खाद्य एवं सिविल सप्लाई और वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क होशियारपुर में झंडा फहराएंगे।
ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पठानकोट में, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर शहीद भगत सिंह नगर में, राजस्व और जल सप्लाई व सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा संगरूर में, जेल और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस फिरोजपुर में, हाउसिंग और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा एसएएस नगर में, स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर मोगा में, रक्षा सेवाएं कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री फौजा सिंह सरारी मानसा में, श्रम और पर्यटन व सांस्कृतिक मामले मंत्री अनमोल गगन मान श्री मुक्तसर साहिब में ध्वज फहराएंगे।





















