पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांग छात्राओं को हाजिऱी वज़ीफ़ा देने के लिए 110.00 लाख रुपए की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
चंडीगढ़, 12 मई: पंजाब सरकार द्वारा राज्य की दिव्यांग छात्राओं के लिए हाजिऱी वज़ीफ़ा योजना देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 110.00 लाख रुपए की राशि जारी कर दी गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘स्कॉलरशिप फॉर हैडीकैप्ड स्टूडैंट्स’ योजना के अधीन दिया जाने वाला वज़ीफ़ा दिव्यांग छात्राओं को पढ़ाई के लिए और अधिक प्रोत्साहित करने के मकसद से दिया जाता है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा दिव्यांग वर्ग का जीवन आसान बनाने के लिए समय-समय पर कल्याण योजनाएँ लागू की जाती हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि दिव्यांग विद्यार्थियों के खातों में यह राशि जल्द से जल्द पहुँचाई जाए।
———