
पंजाब सरकार द्वारा आम जनता को एक और बड़ी राहत
इस जिले मे खोला रेत-बजरी का एक और केंद्र
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनता को एक और बड़ी राहत देते हुए रेत-बजरी का एक और सरकारी बिक्री केंद्र खोला है। बताया जा रहा है कि मोहाली के बाद अब लुधियाना में भी रेत-बजरी का बिक्री केंद्र खोला गया है, जहां पर आम लोगों को सस्ते व तय रेट पर रेत-बजरी मुहैया होगी। लुधियाना में जवद्दी पुल के नजदीक उक्त बिक्री केंद्र खोला गया है, जहां से कम रेट पर रेत-बजरी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस केंद्र में पंजाब की रेत 26 रुपए फीट व हिमाचल की रेत 16 रुपए फीट उपलब्ध होगी। बता दें कि राज्य के लोगों की रेत माफिया द्वारा की जा रही नाजायज लूट के बाद पंजाब सरकार ने उक्त फैसला लिया है, जिसमें राज्य के कई जगह पर ऐसे बिक्री केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां पर कम रेट पर लोगों को रेत-बजरी मुहैया करवाई जाएगी। बेशक बाजार में इसके रेट अलग-अलग हैं, लेकिन इस केंद्र पर तय कीमत में रेत-बजरी उपलब्ध होगी।























