
पंजाब सरकार का गोइंदवाल जेल मामले में बड़ा एक्शन
सुपरिटेंडेंट सहित इतने अधिकारी सस्पेंड
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) गोइंदवाल साहिब की जेल में हुई गैंगवार को लेकर पंजाब सरकार एक्शन मूड में आ गई है। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इस घटना को लेकर सात पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें सुपरीटेंडेंट, एडिशनल सुपरीटेंडेंट सहित अडिशनल सुपरीटेंडेंट व अन्य शामिल है। इसमें पांच जेल अधिकारियों को गिरफतार कर लिया गया है। ने दी। उन्होंने बताया कि सस्पेंड किये गए अधिकारियो में जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट विजय कुमार, एडिशनल सुपरिटेंडेंट जसपाल सिंह खेहरा, एएसआई हरचरण सिंह व गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह और सहायक सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार शामिल है।























