
जानिये आज का मौसम
पंजाब समेत इन इलाको मे करवट लेगा मौसम
लोगो को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता) पूरे पंजाब इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है, लू के थपेडा से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है मौसम विभाग के अनुसार आज सूबे के अधिकांश इलाको मे बारिश की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की आसार बन रहे हैं। पंजाब के फरीदकोट में बारिश की हल्की फुवारें पड़ रही हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पंजाब, हरियाणा व राजधानी चंडीगढ मे जल्द ही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है।






















