
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने डीजीपी गौरव यादव को किया तलब
हाईकोर्ट ने इस तारिख को पेश होने के लिए कहा, पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 मई (विश्ववार्ता) कौमी इंसाफ मोर्चे मामले से बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने डीजीपी गौरव यादव को तलब किया है। पता चला है कि डीजीपी गौरव यादव को हाईकोर्ट ने 24 मई को पेश होने के लिए कहा है। बतां दे कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने हाईकोर्ट मे याचिका डाली हुई थी मोर्चे की ओर से बेअदबी मामले और बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर मांग की जा रही है। कोर्ट ने इस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से हल निकालने के निर्देश जारी किए थे जिसे सुलझाने में नाकामयाब रहे हैं। जिसके चलते डी.जी.पी. गौरव यादव को हाईकोर्ट ने तलब किया है। 24 मई को डी.जी.पी. के साथ आमने-सामने बात की जाएगी।























