
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा एचएसएससी को लगाई कडी फटकार
लगाया इतने लाख रूपये का जुर्माना
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को कडी फटकार लगाते हुए अवैध नियुक्ति प्रक्रिया अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. न्यायमूर्ति विक्रम अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक नियुक्तियों से निपटने वाले आयोग से किसी का पक्ष लिए बिना निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की उम्मीद की जाती है।
जस्टिस विक्रम अग्रवाल ने कहा आयोग ने एक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के बजाय प्रक्रिया में हेरफेर किया, जिससे न केवल एक अवैधता हुई, बल्कि आम आदमी का विश्वास भी डगमगा गया।























