
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्रग रखने वालों की जमानत याचिका को किया खारिज
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज चंडीगढ़ में हाईकोर्ट के वकील की गाड़ी में ड्रग प्लांट करने के 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। फरार आरोपियों में नरिंद्र हांडा (66) व उसके दो बेटे विक्रम हांडा और विवेक हांडा ने यह अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस अशोक कुमार वर्मा की बैंच ने आरोपियों को पहले सेंशस कोर्ट में जमानत अर्जी दायर करने को कहा है। मामल में एक नरिंदर हांडा का पति खैराती लाल पहले से किसी केस में भगोड़ा है।























