
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे 11 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के पद पर किया पदोन्नत
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में ग्यारह अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 13 अधिवक्ताओं के नाम की सिफारिश की थी, जिनमें से 11 को सरकार ने मंजूरी दी। हालांकि अधिवक्ता एच एस बरार और कुदीप तिवारी ने नाम को अब भी हरी झंडी नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि ये नाम सरकार के पास अभी लंबित हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीशों के नाम इस प्रकार हैं- निधि गुप्ता, संजय वशिष्ठ, त्रिभुवन दहिया, नमित कुमार, हरकेश मनुजा, अमन चौधरी, नरेश सिंह, हर्ष बांगर, जगमोहन बंसल, दीपक मनचंदा और आलोक जैन।























