
पंजाब व हरियाणा समेत जानिये उत्तर भारत के मौसम का हाल
चंडीगढ़ 9 अप्रैल (विश्व वार्ता) उत्तर भारत मे आने वाले कुछ दिनो मे मौसम मे ठंडक बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में अभी गर्मी से राहत रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।
अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री तक पारा चढ़ सकता है, इसके बावजूद अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे ही रहने का अनुमान है।























