
पहाडों मे एक बार फिर मौसम ने ली करवट
पंजाब व हरियाणा में इस तारिख को बारिश होने के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पहाडों मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है, हिमाचल में कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज और कल पंजाब व हरियाणा के अधिकाशं इलाको मे बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, 16 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे कुछ इलाकों में 16 मार्च की रात और कुछ इलाकों में 17 मार्च को बारिश की संभावना है। 17 मार्च को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। गेहूं एवं जौ निदेशालय करनाल के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि 20 मार्च तक पारा अधिक न बढ़े तो गेहूं को नुकसान नहीं होगा। लेकिन अब बारिश के साथ हवा चली तो फसल बिछ सकती है। इससे नुकसान हो सकता है।























