
पंजाब विश्वविद्यालय मे परीक्षाएं शुरू
छात्र के नही आये रोल नंबर, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
चंडीगढ़, 3 मई (विश्ववार्ता): पंजाब विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और बहुत से छात्रों को अभी तक रोल नंबर ही नहीं मिला है। इसको लेकर छात्र मे आक्रोश है और इसी कारण से दो दिन से वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन पीयू प्रशासन रोल नंबर भी जारी नहीं कर रहा है और न ही परेशान हो रहे छात्रों की मांगें सुनी जा रही हैं। वीसी दफ्तर के बाहर इवनिंग विभाग के छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में विभाग के विभिन्न कोर्स के छात्र धरने पर बैठे हैं। इसको लेकर छात्र पीयू प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं।





















