
पंजाब विधानसभा सत्र दौरान मंत्री कुलदीप धालीवाल व राजा वंडिग आमने सामने
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा बजट सत्र मे आज उस समय भारी हंगामा हो गया जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वंडिग ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा उठाया। राजा वडि़ंग ने कहा कि उन्होंने मूसेवाला की हत्या के लिए किसी का नाम नहीं लिया, जबकि मंत्री धालीवाल ने राजा वडि़ंग को अपने शब्द वापिस लेने के लिए कहा और सदन में जोरदार हंगामा हो गया।
मूसेवाला के माता-पिता जिन लोगों को नामजद करने की बात कर रहे हैं, उन्हें नामजद कर सकून दिया जाएं। राजा वडि़ंग द्वारा नौजवान की हुई हत्या का मुद्दा भी उठाया गया ।























