

पंजाब विधानसभा बजट सत्र के आज चौथे दिन हंगामेदार होने की संभावना
पंजाब भाजपा विधानसभा का करेगी घेराव
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है, जहां आज सत्र मे खूब हंगामा होने की संभावना है। वही आज पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की समूची लीडरशिप पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी। बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई घटनाओं को लेकर लोगों में खौफ की भावना पाई जा रही है। वहीं लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर भी कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इन सभी मुद्दों को देखते पंजाब भाजपा ने विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया है, जिस दौरान राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।























