
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के दो पूर्व मंत्रियो को किया तलब
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता): विजीलैंस ब्यूरो ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामलों में 2 पूर्व मंत्रियों को तलब कर लिया है। ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 31 मई को पूर्व कांग्रेस मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को बुलाया गया है। कांगड़ को इससे पहले भी ब्यूरो ने बुलाया था परंतु कांगड़ ने तर्क दिया था कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते विजीलैंस ब्यूरो के पास आने में असमर्थ है। विजीलैंस ब्यूरो ने 5 जून को पूर्व कांग्रेस मंत्री तथा मौजूदा भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू को भी बुलाया है। विजिलेंस ने कांगड़ को 31 मई और बलबीर सिंह सिद्धू को 2 जून को समन किया है। ये दोनों इस समय भाजपा के सीनियर नेताओं में शुमार हैं। ऐसे में उनसे पूछताछ को अहम माना जा रहा है।























