
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा माइनिंग विभाग के एक्सियन और एसडीओ को रिश्वत लेते दबोचा
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग के एक कार्यकारी इंजीनियर और एक उप-मंडल अधिकारी को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होशियारपुर में तैनात एक्सियन सरताज सिंह रंधावा और दसूहा के एसडीओ हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जगराओं तहसील के गांव ढोलन निवासी जसप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रीगल एंटरप्राइजेज कंपनी में साइट कंट्रोलर के पद पर काम करता है। कंपनी को मुकेरियां-तलवाड़ा रेलवे लाइन पर मिट्टी बिछाने का ठेका दिया गया था और कंपनी ने दसूहा तहसील के गांव घगवाल से मिट्टी उठाने संबंधित विभाग से सरकार द्वारा निर्धारित फीस 41,10,117 रुपए भी जमा करवा दिए थे।





















