
पंजाब विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बडी कार्रवाई
रिश्वत लेकर पासपोर्ट अपॉइंटमेंट दिलवाने के मामले में दबोचा
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेकर पासपोर्ट अपॉइंटमेंट दिलवाने के मामले में एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 20 हजार रुपए और एक प्रिंटर व अन्य सामान जब्त किया है। पासपोर्ट दफ्तर के बाहर ट्रैवल क्लब नाम के दफ्तर में टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि किसी महिला ने सीएम भगवत सिंह मान की भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई है।
आरोपी पासपोर्ट बनवाने आए लोगों से यही कहता था कि पासपोर्ट दफ्तर में उसकी अच्छी पहचान है। इस कारण वह आसानी से दिलवा देगा। फिलहाल मामले की जान रही है। अधिकारियों मुताबिक देर शाम तक मामला दर्ज कर पूरी जानकारी दे दी जाएगी।























