
पंजाब रोडवेज ने किया शर्मसार: ड्रग्स मामले मे बस ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) ड्रग्स मामले मे पंजाब रोडवेज के बस ड्राइवर और कंडक्टर को चंडीगढ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पंजाब रोडवेज के बस ड्राइवर जसवंत सिंह और कंडक्टर गुरप्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही ड्रग पैडलर्स बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों बस से ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस ने सरकारी बस को भी कब्जे में ले लिया है। गुरप्रीत सिंह मोहाली के गांव संगतपुर का रहने वाला है। वहीं जसवंत संगरूर का है। सेक्टर 36 थाने में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत केस दर्ज किया गया है।























