
पंजाब मे शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडी की गोली लगने से मौत
परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता): पंजाब के जिला लुधियाना में शूटिंग खिलाड़ी इष्प्रीत की गोली लगने से मौत हो गई है जिससे परिवार मे हाहाकार मच गया है। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब वह 32 बोर की पिस्तौल को साफ कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता के आने के बाद ही जांच पड़ताल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गोली चलने की आवाज सुन परिवार दौड़ा आया और खून से लथपथ शव देख शोर मचाया। इलाके के लोग इक_ा होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतक खिलाड़ी का अंतिम संस्कार उसके पिता अनूप सिंह के कनाडा से वापस आने के बाद किया जाएगा।मरने वाले खिलाड़ी की पहचान इष्प्रीत (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इष्प्रीत पढ़ाई के साथ-साथ एक बेहतरीन खिलाड़ी भी था। अभी हाल ही में इष्प्रीत ने चंडीगढ़ में हुई एक शूटिंग मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता था, जिससे परिवार में जश्न का माहौल था।





















