
पंजाब मे लगातार बढते कोरोना मामलो को देखते हुए पंजाब सीएम ने आज स्वाथ्य विभाग की अहम बैठक बुलाई
लगातार डराने लगा है कोरोना
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए लोगो मे बीते दो साल पुराना मंजर फिर सामने आने लगा है लोगो मे कोरोना को लेकर फिर डर व दहशत देखी जा रही हैँ वहीं पंजाब मे लगातार अपनी गति बढाते कोरोना को देखते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक बुला ली है। जोकि आज दोपहर 12 बजे होगी।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के प्रयास समेत बचाव उपायों की समीक्षा की जाएगी।
गौरतलब है कि बीत एक सप्ताह में पंजाब में कोरोना के मामले दोगुने हो चुके हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 100 पॉजिटिव केस पहुंचे हैं। इसे लेकर आमजन समेत पंजाब सरकार के लिए भी चुनौती बनी है। यही कारण है कि ष्टरू मान को स्वास्थ्य विभाग से मीटिंग कर मंथन करना पड़ रहा है। हालांकि, ष्टरू मान ने बीती 6 अप्रैल को ट्वीट कर स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में होने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। लेकिन संक्रमण दर बढऩे के चलते हालात विपरीत होते जा रहे हैं।























