
पंजाब मे राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से पहले कांग्रेस को बडा झटका
यह पूर्व विधायक समर्थकों सहित आप में शामिल
चंडीगढ,9 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से पहले ही पंजाब कांग्रेस को बडा झटका लगा है जब विधानसभा हलका अजनाला में पूर्व कांग्रेसी विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला के करीबी व मौजूदा 2 सरपंच समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कैबनिट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की अगुवाई में इन दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस, अकाली दल व अन्य विरोधी दलों का पूरी तरह से सफाया हो चुका है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























