
पंजाब मे मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
इन जिलो मे यैलो अलर्ट जारी, किसानो को दी गई यह सलाह
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता): दिल्ली एनसीआर मे आज छमाछम बारिश से लोगो को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है वही पंजाब मे आज मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के असर को देखते हुए पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान किसानों को खेतों में ना जाने, कच्चे और कमजोर घरों में ना रहने की सलाह दी गई। जबकि इस तूफान से माझे और दोआबे में गर्मी बढ़ेगी लेकिन इसके साथ मालवे को राहत मिलेगी।























