
पंजाब मे बैसाखी के दिन दर्दनाक सडक हादसे मे 2 सगे भाईयों की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ़ 13 अप्रैल (विश्व वार्ता) मोरिंडा श्री चमकौर साहिब मार्ग पर पड़ते गांव सरहाणा नजदीक सडक हादसे मे दो सगे भाईयो की मौत से चीख पुकार मच गई। मृतकों की पहचान पिंकी और बंटी निवासी मोरिंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव सरहाणा नजदीक एक टिप्पर और रेहड़े के बीच भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई रेहड़े पर सवार थे, जो टिप्पर की चपेट में आ गए। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाशों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





















