
पंजाब मे फिर मासूम बना चाइना डोर का शिकार
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) चाईना डोर के कारण लगातार हादसे बढ रहे है सूबे मे पाबंदी के बावजूद भी चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही जिस कारण हर रोज एक के बाद हादसे सामने आ रहे है। इसी बीच आज लुधियाना गांव बद्दोवाल में चाइना डोर से दर्दनाक घटना होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार आज गांव में एक 8 साल के करीब बच्चे के हाथ चाइना डोर से पतंग उड़ाने के वक्त बुरी तरह से झूलस गए हैं। बताया जा रहा है कि पतंग उड़ाने वक्त उसकी डोर उलझ कर हाईवोल्टेज में फंस जिससे डोर में करंट आ गया। इससे बच्चे के बुरी तरह से हाथ झूलस गए हैं।





















