
पंजाब मे फिर करवट ले रहा है मौसम
अगले 4 दिनों को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) मई का महीने के आखिरी दो दिन रह गये है और पूर महीने मौसम की आंख मिचौली रही जिस कारण लोगो को गर्मी से राहत मिली। पश्चिमी चक्रवात के चलते तेज हवाओं तथा हल्की से मध्यम बारिश ने तापमान में बढ़ौतरी नहीं होने दी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों के दौरान पंजाब मे गरज व चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश के आसार हैं। एक जून तक पूरे पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश होगी।





















