
पंजाब मे फिर एस.टी.एफ. की बडी कार्रवाई
करोड़ों की हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे एक बार फिर एस.टी.एफ. ने बडी कार्रवाई करते हुए करोडो की हेैरोईन सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश कुमार (21) पुत्र पप्पू कुमार निवासी घोड़ा कालोनी, मोती नगर के रूप में हुई है। उसे हैरोइन की सप्लाई देने वाले की पहचान मनजीत सिंह मन्नू पुत्र काला कुमार निवासी प्रीत नगर, ताजपुर रोड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मन्नू अभी भी फरार बताया जा रहा है। बरामद हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ 60 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मोहाली एस.टी.एफ. पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























