
बडी खबर: प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे चूक का मामला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबधित अधिकारियों के खिलफ बडी कार्रवाई करने के मूड मे पंजाब सरकार
10 बडे अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पिछले वर्ष पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली के दौरान सुरक्षा में चूक मामले मे पंजाब सरकार बडी कार्रवाई के मूड मे है पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बनाई गई (रिटायर्ड) जस्टिस इंदु मल्होत्रा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन पंजाब सरकार के 10 बड़े पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विश्ववार्ता के विश्वसनीय सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार तत्कालीन पंजाब के 10 बड़े सिविल और पुलिस अधिकारी जिनमे उस समय मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, डीजीपी सिद्धार्थ चौपाध्याय, एडीजीपी कानून व्यवस्था नरेश अरोड़ा, एडीजीपी नागेश्वर राऊ, आईजी राकेश अग्रवाल, डीआईजी फिरोजपुर इंदरबीर सिंह, डीआईजी सुरजीत सिंह, एसएसपी फिरोजपुर हरमनदीप हंस और मोगा के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल का नाम शामिल है के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है इसकी पुष्टि चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ ने की है। अब देखना यह होगा कि पंजाब सरकार इन अधिकारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेगी यह आने वाला समय ही बतायेगा।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 5 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आए थे। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री के काफिले को बठिंडा से फिरोजपुर सडक़ मार्ग से भेजा गया। जब वह बठिंडा हवाई अड्डे से हुसैनीवाला जा रहे थे तो उनका काफिला फिरोजपुर के प्यारेआना गांव में 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा क्योंकि उस समय कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापिस जाओ के नारे लगा रहे थे सुरक्षा में चूक के बाद उनकी रैली को स्थगित करना पड़ा था।
बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़ा सियासी बवाल हुआ था। बतां दे कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इसी चूक की जांच खुद सुप्रीम कोर्ट ने करवाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई वाली कमेटी को पूरे मामले की डिटेल इन्वेस्टिगेशन करके रिपोर्ट सौंपने को कहा था। कमेटी से ऐसे सुझाव देने के लिए भी कहा गया था जिससे भविष्य में इस तरह के मामलों से बचा जा सके।























