
पंजाब मे दर्दनाक सडक हादसे मे 3 लोगों की मौत
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के बंठिडा जिले के तलवंडी साबो रोड पर दर्दनाक सडक हादसे में 3 की मौत होने की खबर मिली है। जानकारी अनुसार पता चला है कि एक एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी जिसमे 3 सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि तीनों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह जोकि पंजाब रोडवेज के ड्राइवर के रूप में हुई है।























